Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • अल्मोड़ा

मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

RNS INDIA NEWS 02/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। तकनीकी सशक्तिकरण और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मानसखण्ड विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा में एक विशेष द्विसाप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। कार्यक्रम का उद्घाटन विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र जोशी एवं एमेरिटस वैज्ञानिक डॉ. जी. सी. एस. नेगी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रशिक्षण का आयोजन विज्ञान केंद्र के नव प्रवर्तन केंद्र के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें डेमोंस्ट्रेटर्स एवं तकनीकी कर्मचारियों को विविध वैज्ञानिक और तकनीकी विषयों में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डॉ. जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों की कार्यक्षमता बढ़ाना और उन्हें बहुआयामी वैज्ञानिक विषयों से परिचित कराना है। प्रशिक्षण के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स, कोशिका जीवविज्ञान, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, आपदा प्रबंधन आदि विषयों को शामिल किया गया है। डॉ. नेगी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बहु-विषयक समझ को विकसित करते हैं और प्रतिभागियों को पारंपरिक सीमाओं से आगे सोचने हेतु प्रेरित करते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर प्रशिक्षक अमृतांश तिवारी द्वारा एड्रेनो ऊनो और मौलिक इलेक्ट्रॉनिक्स विषय पर एक व्यावहारिक सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में प्रतिभागियों को माइक्रोकंट्रोलर की मूल संरचना एवं सरल कोडिंग तकनीकों की सहायता से इलेक्ट्रॉनिक सर्किट निर्माण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विज्ञान केंद्र के डेमोंस्ट्रेटर एवं तकनीकी कर्मचारी प्रदीप तिवारी, संजय कनवाल, भास्कर देवड़ी, शिवम् पंत, मनीष पालीवाल, तमन्ना बोरा एवं पारस कुमार ने प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे विवि में साइबर सुरक्षा अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित
Next: मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के कार्मिकों को 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव किया अनुमोदित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.