Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिना बताए गायब रहते थे असिस्टेंट प्रोफेसर, सरकार के कड़े एक्शन से चार की हुई छुट्टी
  • देहरादून

बिना बताए गायब रहते थे असिस्टेंट प्रोफेसर, सरकार के कड़े एक्शन से चार की हुई छुट्टी

RNS INDIA NEWS 26/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। स्कूल-कॉलेज में बच्चों को ज्ञान की सीख देने वाले शिक्षक ही अगर नियमों-कानूनों में लापरवाही बरतने लगें, तो उन बच्चों पर क्या प्रभाव पडेगा? उस कॉलेज और स्कूल परिसर का क्या हाल होगा? सबसे बड़ी बात उस अध्यापक के साथ क्या होगा? ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालय से सामने आया है। यहां के चार असिसटेंट प्रोफेसर बिना बताए लंबे समय से गैरहाजिर थे। फिर क्या था, यही हम आपको बताते हैं। लंबे समय से बिना बताए आने-जाने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों के ऊपर आला अधिकारियों का डंडा चल गया है। इसी डंडे के चलते चारों अध्यापकों की छुट्टी कर दी गई है। अधिकारियों ने यहां बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत की स्वीकृति के बाद इन सहायक प्रोफेसर की तत्काल बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए। आपको बता दें कि चारों प्रोफेसरों को काफी बार नोटिस भी जारी किए गए हैं, लेकिन उन लोगों ने किसी भी नोटिस का जवाब देना जरूरी नहीं समझा। ना ही वो लोग ड्यूटी पर पहुंचे। इसके बाद ये सख्त कदम उठाया गया।
बर्खास्त किए गए सहायक प्रोफेसर इंद्रजीत सिंह, डॉ. नंदिनी सिंह, ए.के. राय और डॉ. नरेश मोहन चड्ढा हैं। अधिकारियों ने बताया कि डॉ. चड्ढा 2003 से जबकि अन्य तीन 2004 से लगातार अनुपस्थित थे। रावत ने कहा कि राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापरक शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए राज्य सरकार तमाम कोशिशों में जुटी है और इसी के तहत लंबे समय से अनुपस्थित रहे चार सहायक प्रोफेसर की सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं।
इस तरह इन प्रोफेसरों की गैरहाजिरी कॉलेज के बच्चों की पढ़ाई में हुई हानि के बारे में तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है। इसके साथ ही इतना तो तय हुआ कि राज्य सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए तत्पर है, लेकिन चड्ढा के मामले में हुई देरी बताती है कि तंत्र ने एक्शन लेने में काफी देर कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं ने किया बिन्सर वन्य जीव विहार का भ्रमण, दिए निर्देश
Next: नहर में डूबे बीएसएफ के रिटायर्ड हवलदार का शव बरामद

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.