Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नहर में डूबे बीएसएफ के रिटायर्ड हवलदार का शव बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

नहर में डूबे बीएसएफ के रिटायर्ड हवलदार का शव बरामद

RNS INDIA NEWS 26/09/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। शारदा नहर में डूबे बीएसएफ से रिटायर्ड हवलदार का शव चौथे दिन बरामद हो गया। एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने पतली पुलिया सूखी नहर बाईपास के पास से शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। महतगांव चकरपुर निवासी बीएसएफ से रिटायर्ड हवलदार 48 वर्षीय मनोज सिंह पुत्र होशियार सिंह 23 सितंबर की देर शाम भोजन के बाद टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान वह लालकोठी स्थित शारदा नहर में पानी पीने के लिए गए। इसी बीच उनका पैर फिसल गया और वह शारदा नहर में गिर गए। नहर किनारे खड़े एक युवक ने उन्हें नहर में गिरते देखा। जब वह उसे बचाने के लिए नहर की ओर दौड़ा तो वह तेज बहाव में बहकर ओझल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी तलाश की, लेकिन अंधेरा व नहर के किनारे काफी घना कोहरा होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई। मंगलवार और बुधवार को पुलिस जल पुलिस ने शारदा नहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन मनोज सिंह का कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को शारदा नहर का जल स्तर कम होने पर एसडीआरएफ टीम को बाईपास नहर के पास शव दिखाई दिया। टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त मनोज सिंह के रूप में हुई। मौके पर एसएसआई विनोद जोशी, चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी व मनोज देव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। शव के घर पर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मनोज अपने पीछे पत्नी गीता देवी, पुत्र अनुज सिंह व पुत्री मुस्कान और पिता को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। मृतक का एक छोटा भाई कमल सिंह है। पिता होशियार सिंह भी बीएसएफ से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना बताए गायब रहते थे असिस्टेंट प्रोफेसर, सरकार के कड़े एक्शन से चार की हुई छुट्टी
Next: अल्मोड़ा पुलिस ने डेढ़ लाख की चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.