Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रक और पिकअप की टक्कर में चालक की मौत, हाईवे जाम
  • हरिद्वार

ट्रक और पिकअप की टक्कर में चालक की मौत, हाईवे जाम

RNS INDIA NEWS 18/08/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। शनिवार की देर रात हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में घायल ट्रक चालक दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही बुरी तरह फंस गया। किसी तरह चालक को रेस्क्यू किया गया, लेकिन उपचार के दौरान अखिरकार चालक की मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद हाईवे पर रात को लंबा जाम लग गया। जिसे करीब एक घंटे में खुलवाया गया। हादसा पिनाका होटल के पास हुआ, जब पिकअप और ट्रक आमने सामने से भिड़ गए। राहगीरों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची। देखा कि ट्रक चालक वाहन में फंस गया है। पुलिस ने तत्काल फायर सर्विस यूनिट टीम को बुलाकर ट्रक चालक को रेस्क्यू किया। जिसे तत्काल 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान ट्रक चालक रवि पुत्र अर्जुन निवासी दूधली डोईवाला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद एक घंटे तक हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दोनों वाहनों को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने बताया कि निर्माणाधीन हाईवे पर सिंगल लेन ट्रैफिक होने के कारण दो वाहनों की आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें चालक को रेस्क्यू कर निकाला गया था, इलाज के दौरान चालक रवि की मौत हो गई है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपनल कर्मचारियों को नियमित नहीं करने का आरोप
Next: राष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे सीएम हेमंत बिस्वा सरमा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.