Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पेंटर की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पेंटर की मौत

RNS INDIA NEWS 22/07/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से सोमवार को एक पेंटर की मौत हो गई। जबकि ठेकेदार भी करंट लगने से झुलस गया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। झुलसे ठेकेदार का नगर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बिगराबाग निवासी 35 वर्षीय सूरज सिंह राणा पुत्र बेचे लाल सोमवार को ठेकेदार देव सिंह के साथ छिनकी निवासी नरेश राणा के घर पर रंगाई पुताई करने गया था। इसी बीच दीवार पर पुताई करने के बाद पेंटर और ठेकेदार लेंटर पर जाकर दीवार को देखने लगे। इसी दौरान सूरज सिंह राणा घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में गए। करंट लगने से पेंटर मौके पर हुई मौत हो गई तथा ठेकेदार देव सिंह कुछ दूरी पर होने पर झुलस गए। घायल ठेकेदार को मकान स्वामी और आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना मकान स्वामी ने पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक सूरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था, जो अविवाहित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 30 जुलाई को सीएम आवास कूच करेंगे बेरोजगार
Next: बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वे नहीं होने पर किसानों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.