Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 30 जुलाई को सीएम आवास कूच करेंगे बेरोजगार
  • देहरादून

30 जुलाई को सीएम आवास कूच करेंगे बेरोजगार

RNS INDIA NEWS 22/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  अपनी मांगों को लेकर बेरोजगार 30 जुलाई को सीएम आवास कूच करेंगे। उत्तराखंड बेरोजगार संघ की एकता विहार में हुई बैठक में सोमवार को इसका ऐलान किया।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि इसमें प्रदेश भर से सैकड़ों युवा शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि बेरोजगार अपनी मांगों को लेकर कई बार मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और विभागों के चक्कर काट चुके हैं। लेकिन उनकी मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। दरअसल बेरोजगारों ने मांग रखी है कि उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती की उम्र सीमा में सिर्फ एक बार सरकार बदलाव करें और इसका शासनादेश तत्काल जारी करे। इसके अलावा बेरोजगारों ने सात साल से रुकी यूपीसीएल और पिटकुल में जेई-एई की भर्ती की भी मांग की है। साथ ही फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में उम्र सीमा बढ़ाने के साथ ही संयुक्त परीक्षाओं में वेटिंग के प्रावधान की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि काफी समय से ये मांगें की जा रही हैं लेकिन आज तक सरकार ने एक पर भी कार्रवाई नहीं की। राम कंडवाल ने कहा कि 30 जुलाई को बड़ी संख्या में बेरोजगार मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम सोनिका की अध्यक्षता में हुआ जनसुनवाई का आयोजन, 82 शिकायत प्राप्त
Next: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पेंटर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.