Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संदिग्ध परिस्थितियों में टेंपो चालक लापता
  • हरिद्वार

संदिग्ध परिस्थितियों में टेंपो चालक लापता

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  टेंपो चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। समय से घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू हुई। उसका टेंपो लावारिस हालत में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईंट भट्टे के निकट खड़ा मिला। जबकि उसका मोबाइल फोन बंद है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज पर कार्रवाई शुरू की है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी आलिम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई नौशाद टेंपो चलाता है। पांच जुलाई को प्रतिदिन की भांति वह सुबह के समय टेंपो लेकर रुड़की गया था। जहां से उसे लंढौरा आदि जाना होता था। पीड़ित का कहना है कि निर्धारित समय पर वह घर लौट आता था। लेकिन जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उसके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क न होने पर परिजन और अधिक परेशान हुए। उनके द्वारा नौशाद की तलाश शुरू की गई। इस दौरान लंढौरा मंगलौर मार्ग पर एक ईंट भट्टे के पास उसका टेंपो लावारिस हालत में खड़ा पाया गया। टेंपो में नौशाद नहीं था। इसके बाद मंगलौर कोतवाली पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व नौशाद को धमकी भरी कॉल आई थी। जिसकी रिकॉर्डिंग उसके द्वारा परिजनों को भी सुनाई गई थी तथा उन्हें उपलब्ध भी कराई गई थी। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बार खुलने के विरोध में खत्याड़ी के लोग उतरे सडकों पर
Next: रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण को 15वे दिन भी जारी रहा धरना

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.