Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण को 15वे दिन भी जारी रहा धरना
  • अल्मोड़ा

रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण को 15वे दिन भी जारी रहा धरना

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण संघर्ष समिति का धरना बारिश के बीच 15वे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि जब तक शिव मंदिर से सेवा सदन तक मार्ग निर्माण व रानीधारा मार्ग में सीवर लाइन निर्माण की एसआईटी जांच की मांग को सरकार नहीं मानती धरना-आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को धरने पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि सीवर लाइन बनने से पेयजल की लाइन विभिन्न जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे रिस कर उनके घरों में पानी आ गया है, जो बड़े हादसे को दावत दे रहा है। लोग आपदा की आशंका से रात भर सो नहीं पा रहे हैं, रात भर पहरा देने को मजबूर हैं। विभाग में बार-बार शिकायत करने पर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बरसात में सड़क खोदना सम्भव नहीं है, जबकि लोगों का कहना है कि पाइपलाइन की मरम्मत का ये कार्य तो बरसात से पूर्व ही हो जाना चाहिए था, इससे विभाग की कार्य शैली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगता है। शनिवार को धरने में संयोजक विनय किरौला, दीप चन्द्र पांडे, आशीष जोशी, सुजीत टम्टा, राहुल पंत, पवन पंत, सुमित नज्जौन, नरेंद्र सिंह नेगी, शम्भु दत्त बिष्ट, संगीता भंडारी, गुड़िया बिष्ट, पूनम जोशी, सुशीला बिष्ट, माया बिष्ट, कमला द्रमवाल, मुन्नी बिष्ट, बीना पंत, हिमांशु पंत, तनुजा पंत, मनीषा पंत, अर्चना पंत, मीनाक्षी पांडे, माया बिष्ट, ज्योति पांडे, गीता पांडे, नीमा पंत, मीनू पंत, दीपा बिष्ट, दीपाली पांडे, गीता पंत आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में टेंपो चालक लापता
Next: मेडिकल कॉलेज में रक्तकोष संचालन की मांग को प्राचार्य से मिला शिष्टमंडल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.