Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कूर्मांचल परिषद की महिलाओं ने टपकेश्वर में मनाया वट सावित्री का पर्व
  • देहरादून

कूर्मांचल परिषद की महिलाओं ने टपकेश्वर में मनाया वट सावित्री का पर्व

RNS INDIA NEWS 06/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद गढ़ी शाखा ने वट सावित्री त्यौहार सामूहिक रूप से हर्षोल्लास के साथ टपकेश्वर मंदिर में मनाया। सभी महिलाएं अपने पारंपरिक उत्तराखंडी परिधान पहन कर आई और विधि विधान से वट वृक्ष की पूजा की। वट सावित्री व्रत पूजन में वट वृक्ष के चारों ओर सामूहिक रूप से पूजा कर महिलाओं ने अपने पति के लंबी उम्र की कामना की। टपकेश्वर मंदिर में रोली, चंदन हल्दी, अक्षत, दीप, धूप, सुहाग पिटारी, भीगे चने, विभिन्न प्रकार के फलों के साथ पकवान भी वट वृक्ष को चढ़ाए गए। वृक्ष के चारों ओर मंगल धागा भी बांधा गया और इसके साथ सुहाग अम्बे गौरी हम सबको दीजो सुहाग.. भजन गाया गया। प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता त्यौहार के माध्यम से व्यक्त की गई। वट सावित्री व्रत कथा सुनने के बाद गणेश जी, मां अंबे गौरी और शिवजी की आरतियां गाई गई। सभी महिलाओं द्वारा पहाड़ी भजन कीर्तन के साथ झोड़ा चांचरी भी वट वृक्ष के समीप किए गए। टपकेश्वर मंदिर परिसर हर्षोल्लास के साथ महक उठा। गढ़ी शाखा की सचिव बबीता साह लोहनी ने बताया कि हमारी संस्कृति सभी त्यौहार पर्यावरण संरक्षण को आधार बनाकर रखे गए हैं। कार्यक्रम में कमला उप्रेती, हंसा राणा, कनिका उप्रेती, नीलम शर्मा, प्रेमा तिवारी, रेनू बिष्ट, उमा कांडपाल, नेहा कांडपाल, देवकी रावत, उमा मनराल, जानकी जोशी, नेहा जोशी, ज्योति जोशी, शोभा जोशी, कमला बिष्ट, नेहा रावत, दीपा बिष्ट, लता रावत, दीपा रावत, अनिता बिष्ट, अंजली कांडपाल, पुष्पा भट्ट, इंदु रावत, तनुजा तिवारी, सीमा पांडेय, पुष्पलता जोशी, सीमा जोशी, सरस्वती पांडे आदि सामूहिक रूप से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीआईटी विवि में काउंसिलिंग नौ जून को
Next: शहरी विकास मंत्री के आवास को घेरने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.