Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 25 जून को निकलेगी गौमुख संकल्प कलश यात्रा
  • देहरादून

25 जून को निकलेगी गौमुख संकल्प कलश यात्रा

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। 25 जून को छह दिवसीय गौमुख संकल्प कलश यात्रा ऋषिकेश से निकलेगी। यात्रा के जरिए लोगों को गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।शनिवार को रामायण प्रचार समिति तुलसी मानस मंदिर में संतों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता विरक्त वैष्णव मंडल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज और संचालन महामंडलेश्वर ईश्वर दास महाराज ने किया। गोमुख संकल्प कलश यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि मां गंगा की धारा को निर्मल बनाए रखने का संकल्प लिया गया है। इसी संकल्प के लिए प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प कलश यात्रा निकाली जाती है, जो ऋषिकेश से विभिन्न पड़ाव से होते हुए गौमुख पहुंचती है और वहां से गौमुख का गंगा जल लेकर वापस ऋषिकेश आती है। कहा कि इस वर्ष 25 जून को ऋषिकेश से यह यात्रा निकलेगी और 30 जून को वापस ऋषिकेश पहुंचेगी। यात्रा के जरिए लोगों को गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। मौके पर महामंडलेश्वर डॉ. रामेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर वृंदावन दास महाराज, महामंडलेश्वर विष्णु दास, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, महंत छोटन दास, महंत हरण दास, राम चौबे, रविंदर दास, योगीराज नवीन जोशी, चंद्रवीर पोखरियाल, गजेंद्र कड़ियाल, सुशीला सेमवाल, उत्तम चंद्र रमोला, अभिषेक शर्मा, घनश्याम नौटियाल, दिनेश डबराल, वत्सल प्रपन्नाचार्य, जगदीश प्रपन्नाचार्य, केशव स्वरूप ब्रह्मचारी, स्वामी आलोक हरि, स्वामी अखंडानंद सरस्वती आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जौनसार के गांवों में फुलियात मनाने के साथ बिस्सू पर्व का आगाज
Next: घटिया टाइल्स लगाने को लेकर दुकानदारों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.