Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौनसार के गांवों में फुलियात मनाने के साथ बिस्सू पर्व का आगाज
  • देहरादून

जौनसार के गांवों में फुलियात मनाने के साथ बिस्सू पर्व का आगाज

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। जौनसार क्षेत्र में शनिवार को फुलियात के साथ बिस्सू पर्व की शुरुआत हुई। क्षेत्रवासियों ने अपने इष्टदेव को बुरांश के फूल अर्पित कर उनकी आराधना की। हर गांव के मंदिर में लोकनृत्य और देवगीत गाकर लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटी। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने गांव के हर एक घर पर बुरांश के फूल लगाए। जौनसार बावर में बिस्सू पर्व के आगमन से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। चालदा मंदिर दसऊ में धूमधाम से फुलियात मनाने के बाद शनिवार सुबह संक्रांति की फुलियात के साथ हर गांव में पर्व का जश्न शुरू हो गया है। सुबह स्नान ध्यान के बाद पंचायती आंगन में एकत्रित हुए ग्रामीण ढोल बाजों के साथ जंगल में पहुंचे। वहां से बुरांश के फूल लाकर सबसे पहले इष्ट देवता के मंदिर में अर्पित कर मन्नतें मांगी। इसके बाद दोबारा पंचायती आंगन में एकत्रित होकर लोगों ने हारुल नृत्य किया।  मान्यता के अनुसार बिस्सू से पहले आने वाली संक्रांति को ग्रामीण एकत्र होकर जंगलों से बुरांश के फूलों लाकर देवता के चरणों मे अर्पित करते हैं। ग्रामीण गोपाल, दिनेश तोमर, सालकराम जोशी, विरेंद्र जोशी, अर्जुन दत्त जोशी, राजेंद्र जोशी, अजवीर चौहान, जगदीश भारती, नंदलाल भारती आदि का कहना है कि इन दिनों हर तरफ फसल लहलहाती नजर आती है। इसके चलते फसल का कटान करने से पूर्व लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। उधर, फुलियात के बाद ग्रामीणों ने पंचायत आंगन में हारुल नृत्य कर पर्व का जश्न मनाया। बिस्सू के लिए घरों में पकवान तैयार किए जा रहे हैं और लोगों में बिस्सू मनाने को लेकर काफी उत्साह है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नहर में कूदी युवती, लापता
Next: 25 जून को निकलेगी गौमुख संकल्प कलश यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.