Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घटिया टाइल्स लगाने को लेकर दुकानदारों का प्रदर्शन
  • हरिद्वार

घटिया टाइल्स लगाने को लेकर दुकानदारों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। लंढौरा बस अड्डे के पास स्थित दुकानदारों का आरोप है कि उनके प्रतिष्ठानों के आगे घटिया किस्म की टाइल्स लगा दी गई है। आरोप है कि ईओ से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे गुस्साए दुकानदारों ने प्रदर्शन कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लंढौरा बस अड्डे के पास सड़क के किनारे इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा है। दुकानदारों का कहना है कि ठेकेदार घटिया किस्म की टाइल्स लगा रहा है। इसी स्थान पर ठेकेदार की अपनी दुकानें हैं। आरोप है कि अपनी दुकानों के सामने अच्छी गुणवत्ता वाली टाइल्स लगाई जा रही है। टाइल्स लगाने से पहले जेसीबी मशीन से मिट्टी उठाई गई थी। आरोप है कि हजारों रुपये की मिट्टी को भी ठेकेदार ने अपनी टाइल्स की फैक्ट्री में डलवा लिया था। दुकानदारों का यह भी आरोप है कि उन्होंने इन सभी मामलों की शिकायत नगर पंचायत ईओ से की थी। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। दुकानदारों ने प्रदर्शन कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ईओ राजकुमार भारती का कहना है कि जेई से जांच कराई जा रही है मामला सही पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में नईम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार, अफजाल, फारुख, पुनीत, साजिद आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 25 जून को निकलेगी गौमुख संकल्प कलश यात्रा
Next: लापता युवक का मिला शव, हत्या का शक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.