Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • लापता युवक का शव मींग गदेरे में मिला
  • चमोली

लापता युवक का शव मींग गदेरे में मिला

RNS INDIA NEWS 10/05/2023
rns featured image new

चमोली। नगर क्षेत्र थराली से लापता युवक का शव 13वें दिन बाद पिंडर नदी में मींग गदेरे के पास पत्थरों के बीच फंसा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला उप चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है। दरअसल 27 अप्रैल की रात से विकासखंड देवाल के अंतर्गत ल्वाणी, ताजपुर गांव का 27 वर्षीय युवक सूरज सिंह बिष्ट पुत्र उमराव सिंह थराली नगर के मुख्य बाजार से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था। युवक के पिता उमराव सिंह ने 28 अप्रैल की देर रात गुमशुदगी की रिपोर्ट थराली थाने में दर्ज कराई थी। तब से थाना पुलिस के साथ ही ल्वाणी, ताजपुर के ग्रामीण लापता की खोज में जुटे हुए हैं। इस बीच आशंका के चलते थाना पुलिस ने एसडीआरएफ को भी बुलाया। उसके द्वारा भी बीते सोमवार तक राफ्टर के सहयोग से पिंडर नदी में लापता की तलाश की गई किंतु उसे सफलता नहीं मिली। आज सुबह मीन गदेरे के आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने नदी में एक शव के पिंडर नदी के उस पार पत्थरों के बीच फंसे होने की सूचना पर पुलिस बल मामले के विवेचनाधिकारी एसआई दिनेश पवांर के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंची। नारायणबगड़ चौकी में तैनात कांस्टेबल हरीश बड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला। परिजनों ने उसकी पहचान सूरज के रूप में की। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर एसआई पंवार, नारायणबगड़ रिपोर्टिंग चौकी के इंचार्ज अंकित कुमार बिलवाल, कांस्टेबल कृष्णा, मनवीर मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम के निर्माणाधीन पेट्रोप पंप का मलबा डालने पर चालान
Next: अलकनंदा-नंदाकिनी के संगम पर दस साल बाद भी नहीं बना पुल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.