
रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने शांतिपुरी पहुंचकर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष की मां हीरा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं का निराकरण कराने को कहा।
मंगलवार को पूर्व सीएम रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मेहरा ने पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट के शांतिपुरी नंबर तीन स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष के छोटे भाई ईश्वर सिंह बिष्ट को सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराने को कहा। यहां प्रदेश कांग्रेस सचिव विनोद कोरंगा, रॉकी टाकुली, ईश्वर बिष्ट, नारायण सिंह कोरंगा, चंदन कोरंगा, जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा रहे।

