Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अवैध धार्मिक स्थलों के नाम पर धुव्रीकरण कर रही है भाजपा : हरीश रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अवैध धार्मिक स्थलों के नाम पर धुव्रीकरण कर रही है भाजपा : हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 11/04/2023
harish rawat

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने आरोप लगाया है कि भाजपा लोकसभा चुनावों में धुव्रीकरण के लिए अवैध धार्मिक स्थलों और जनसंख्या असंतुलन का मुद्दा उठा रही है। सरकार को आंकड़ें जारी कर इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट में हरीश रावत ने कहा कि भाजपा को 2024 के लिए अपने कार्यों पर विश्वास नहीं रह गया है। महंगाई, बेरोजगारी, असहिष्णुता, महिला उत्पीड़न जैसे विषयों से बचने के लिए भाजपाई हर समय अवैध धार्मिक स्थलों की रट लगा रहे हैं। मगर यह नहीं बताया जा रहा है कि जंगल की भूमि में कुल कितने अतिक्रमण हैं, ना ही अतिक्रमणकारियों का जाति, धर्म, जिला, फॉरेस्ट डिविजन के आधार पर आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा है कि बिना आंकड़ों के कैसे पता चलेगा कि अवैध निर्माणों के पक्ष में कौन खड़ा होता है? इसी तरह जनसंख्या असंतुलन का भी पुराना पुराना राग है। लेकिन बिजली, पानी के दाम क्यूं बढ़ा दिए, यह बताने को कोई तैयार नहीं है। भाजपा को 2012 से ही जनसंख्या असंतुलन की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। साथ ही बताना चाहिए कि इन आठ सालों के अंदर कितने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को वापस भेजा गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी हीरा देवी को श्रद्धांजलि
Next: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के छात्रों में रोजगार मिलने पर दिखा उत्साह, प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 15 मेधावी छात्रों का चयन होने पर छात्रों में प्रसन्नता की लहर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.