Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महंगी रेफरेंस बुक्स के विरोध में सड़कों पर उतरे अभिभावक
  • ऊधम सिंह नगर

महंगी रेफरेंस बुक्स के विरोध में सड़कों पर उतरे अभिभावक

RNS INDIA NEWS 11/04/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। ब्लॉक क्षेत्र के निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित अभिभावकों ने पूर्ण रूप से एनसीईआरटी की किताबें लागू न करने के विरोध में खंड विकास कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने महंगी रेफरेंस बुक्स बंद नहीं कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को भारतीय क्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के जिला संगठन मंत्री चन्द्र सिंह चुफाल के नेतृत्व में अभिभावक खंड शिक्षा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ने खंड शिक्षाधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक धरना दिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा नगर और ग्रामीण क्षेत्र के निजी स्कूलों में पूर्ण रूप से एनसीईआरटी की किताबें नहीं लगाई जा रही है। कुछ स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी की किताबों के साथ अन्य महंगी रेफरेंस बुक्स थोपी जा रही हैं। इससे अभिभावकों को काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। कहा प्रदेश सरकार ने स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबें लगवाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन संबंधित अधिकारी अभिभावकों की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया स्कूलों ने अपनी-अपनी दुकानें निर्धारित की हैं। इन्हीं दुकानों पर ही किताबें मिल पाती हैं। यहां अनिल कुमार, दीपक तांगरा, राकेश कुमार, उमेश गुप्ता, रोहित कुमार, कृष्ण कुमार, विवेक, हैप्पी रस्तोगी, रामप्रकाश, महेश सैनी, किशोर कुमार रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीर्थयात्रियों को पुलिस कराए भय एवं अपराध मुक्त यात्रा: रुद्रप्रयाग एसपी
Next: पूर्व सीएम हरीश रावत ने दी हीरा देवी को श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.