Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • तीर्थयात्रियों को पुलिस कराए भय एवं अपराध मुक्त यात्रा: रुद्रप्रयाग एसपी
  • रुद्रप्रयाग

तीर्थयात्रियों को पुलिस कराए भय एवं अपराध मुक्त यात्रा: रुद्रप्रयाग एसपी

RNS INDIA NEWS 11/04/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने अधीनस्थ पुलिस प्रभारियों को निर्देश दिए कि केदारनाथ धाम की यात्रा को भय एवं अपराध मुक्त कराई जाए। इसके लिए हर पुलिस कर्मी, अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझे और निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करे।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ आने वाला हर यात्री पुलिस के व्यवहार, सहयोग और मदद को काफी गंभीरता से लेता है। इसलिए हमें अतिथ देवो भवो की भावना से कार्य करना होगा। उन्होंने सभी प्रभारियों को निर्देश दिए कि उनके स्तर से किए जा रहे बाहरी व्यक्तियों एवं मजदूरों के सत्यापन को प्राथमिकता से किया जाए। विशेषकर सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड से केदारनाथ धाम जा रहे मजदूरों का ठीक से सत्यापन किया जाए। सत्यापन संबंधी कार्रवाई गंभीरता से करने व सभी का विवरण ठीक से रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोनप्रयाग और गौरीकुंड भ्रमण के दौरान सत्यापन रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया था जिसमें माह अप्रैल की पहली तारीख से अब तक जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से कुल 980 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया है। एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं मधुर व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने यात्रियों की मदद के लिए विभिन्न भाषाओं के साइनेज 20 अप्रैल तक लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, यातायात निरीक्षक, निरीक्षक अभिसूचना सहित सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ज्योतिबा फुले की जंयती पर छात्रों को ट्रैक सूट वितरित किए
Next: महंगी रेफरेंस बुक्स के विरोध में सड़कों पर उतरे अभिभावक

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.