Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • आलवेदर रोड कटिंग के दौरान हादसे में एक की मौत, दो घायल
  • उत्तरकाशी

आलवेदर रोड कटिंग के दौरान हादसे में एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 25/03/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत देर रात को धरासू थाने के समीप मरगांव जाने वाली रोड के पास ऑलवेदर प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कटिंग कार्य के दौरान दो लोग मलबे में दब गए। जबकि एक पत्थर की चपेट में आने से गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार धरासू के पास गंगोत्री हाईवे पर ऑलवेदर परियोजना में एक पोकलैंड मशीन सड़क के ऊपर रैम बनाकर कटिंग का कार्य कर रही थी। साथ ही कटिंग से निकला मलबा डंपर में लोड कर रही थी। इसी दौरान पहाड़ी से मलबा व बड़े-बड़े बोल्डर पोकलैंड मशीन व एक डंपर के ऊपर गिर गया। इस घटना में ऊपर से मलबा आने के कारण साइड इंचार्ज सिकंदर पुत्र मेहताब सिंह निवासी- मुजफ्फरपुर, सिधे गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। जबकि ठेकेदार संजय चौधरी पुत्र शीशपाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी-नियाजपुर, जिला हापुड, उत्तर-प्रदेश (ठेकेदार) और डंपर चालक महेश नेगी पुत्र लक्ष्मीचंद उम्र 42 वर्ष, निवासी- ग्राम झाला, थाना हर्षिल उत्तरकाशी मलबे में दब गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची धरासू पुलिस ने मौके पर मौजूद मजदूरों की सहायता से मलबे में दबे व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला और निकाला और उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ ले आए। जहां उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एस. एस .जे. परिसर अल्मोड़ा के शिक्षा संकाय में हुआ पांच दिवसीय सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन
Next: वन मंत्री ने शिविर में सुनी 175 शिकायतें

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.