Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • भालू के भय से भागते हुए पहाड़ी से गिरे बुजुर्ग की मौत
  • उत्तरकाशी

भालू के भय से भागते हुए पहाड़ी से गिरे बुजुर्ग की मौत

RNS INDIA NEWS 21/01/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  बीती मंगलवार देर शाम को लौंथरू-बयाणा गांव के पैदल मार्ग पर एक बुजुर्ग भालू के भय से भागते समय पहाड़ी से गिर कर घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि रेंज अधिकारी का कहना है कि क्षेत्र में भालू है या नहीं यह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों और वनकर्मियों के अनुसार बीती मंगलवार देर शाम को सौरा निवासी विद्या प्रसाद रतूड़ी (72) लौंथरू-बयाणा पैदल मार्ग से जा रहे थे। तभी अचानक उन्हें कोटधार नामे तोक के पास एक भालू दिखाई दिया। उसके भय के कारण वे भागे तभी पैर फिसलने वे वे डिडसारी-बयाणा मोटर मार्ग पर जा गिरे। उस समय वहां से वाहन से जा रहे डिडसारी निवासी दो लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। साथ ही उन्होंने वहां से भालू को भी भागते हुए देखा। ग्रामीणों ने गंभीर घायल बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुखेम रेंज अधिकारी गोविंद पंवार ने कहा कि बुजुर्ग सड़क पर पड़े हुए थे। प्रथम दृष्टया पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हुई है। इन तथ्यों की जांच की जा रही है कि वहां पर भालू मौजूद था या नहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जल संरक्षण उत्तराखंड के सतत विकास की आधारशिला : महाराज
Next: राशिफल 22 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.