Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • वन मंत्री ने शिविर में सुनी 175 शिकायतें
  • टिहरी

वन मंत्री ने शिविर में सुनी 175 शिकायतें

RNS INDIA NEWS 25/03/2023
rns featured image new

नई टिहरी। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन जीआईसी पावकी देवी में किया गया। इस मौके मंत्री उनियाल ने विधायक निधि से 50 लाख की विभिन्न योजनाओं को भी स्वीकृति दी। एक साल नई मिसाल के चलते जन सेवा थीम पर आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री उनियाल ने 3 स्वायत्त सहकारिता समूह को 80 प्रतिशत अनुदान पर फार्म मशीनरी बैंक एवं 2 महिलाओं को आटा चक्की प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ ही शिविर में पंजीकृत जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। बहुउद्देशीय शिविर में 175 शिकायतों को मंत्री ने सुना। अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में प्रधान ग्राम पंचायत सिंगटाली कुसुम राणा ने रेल विकास निगम के अन्तर्गत कौडियाला में डम्पिंग जोन में कास्तकारों की निजी भूमि, मकानों और खेल मैदान पर सुरक्षा दीवार निर्माण का अनुरोध किया गया। जिस पर मंत्री ने एसडीएम नरेन्द्रनगर को आरवीएनएल के साथ वार्ता कर समाधान निकाने के निर्देश दिए। प्रधान ग्राम पंचायत नाई लक्ष्मी देवी ने 40 रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक दिलवाने का अनुरोध किया गया। जिस पर स्वीकृति देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न विभागों ने विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल स्थापित कर लोगों को लाभान्वित किया। इस मौके पर पशुपालन विभाग ने 25 पशु का उपचार व औषधि वितरण, चिकित्सा विभाग ने 73 एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक ओपीडी, समाज कल्याण विभाग ने 2 वृद्धा पेंशन, 1 विधवा पुत्री शादी एवं 2 विकलांग पेंशन के फार्म वितरित किए, कृषि विभाग ने 4 कुदाल, 6 फावड़े, 10 किलो जिंक, 15 किलो नीमफली वितरित की। उद्यान विभाग ने 50 पैकेट बीज, 1 स्प्रे उपकरण तथा 5 शीशी दवा वितरित की, पंचायती राज ने 4 पेंशन सत्यापन, 24 राशन कार्ड के आवेदन प्राप्त कर 2 राशन कार्ड संशोधित किये गये। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्रनगर राजेन्द्र सिंह भण्डारी, एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी सीईओ एलएम चमोला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आलवेदर रोड कटिंग के दौरान हादसे में एक की मौत, दो घायल
Next: केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई एडवाइजरी, कहा- मास्क का करें इस्तेमाल

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.