Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री-यमुनोत्री सहित हर्षिल घाटी में जमकर गिरी बर्फ
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री-यमुनोत्री सहित हर्षिल घाटी में जमकर गिरी बर्फ

RNS INDIA NEWS 23/01/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। वसंत पंचमी पर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी, चौरंगी, गीठ पट्टी सहित मोरी और जिला मुख्यालय के आसपास ऊंचाई वाले गांव में अच्छी बर्फबारी देखने को मिली। साथ ही निचले इलाकों में शुक्रवार दिनभर बारिश होने के कारण तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला। बर्फबारी और बारिश से काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं तो वहीं विशेषज्ञों ने इसे खेती के दृष्टिकोण से उपयोगी बताया है। शुक्रवार सुबह से ही गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित जनपद के हर्षिल घाटी, गीठ पट्टी सहित नौगांव के स्योरी फल पट्टी, मोरी और पुरोला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। निचले इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। देर शाम तक गंगोत्री यमुनोत्री धाम में करीब डेढ़ फीट और अन्य क्षेत्रों में करीब एक फीट तक बर्फ जम गई है। बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे गंगनानी सहित धरासू-फूलचट्टी यमुनोत्री हाईवे, उत्तरकाशी लंबगांव सड़क, मोरी-जखोल सड़क बंद हो गई है। इसके साथ ही गंगा घाटी में मनेरी से गंगोत्री और बड़कोट सहित यमुना घाटी में विद्युत सप्लाई बंद है। दूसरी ओर बर्फबारी काश्तकारों के लिए राहत बनकर आई है। कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ के प्रभारी अधिकारी डॉ. कमल कुमार पांडे ने कहा कि इस वर्ष बर्फबारी और बारिश देरी से हुई है लेकिन अभी अधिक देर नहीं हुई है। क्योंकि उद्यान से संबंधित पेड़-पौधों पर अभी कलियां नहीं आई है। इसलिए यह उद्यान और अन्य खेती के लिए बहुत ही उपयोगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां नंदा ने जताई कैलाश जाने की इच्छा, इसी साल 5 सितंबर से होगी बड़ी जात
Next: अनियमितताओं पर आठ मेडिकल स्टोरों से मांगा जवाब

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.