Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रोडवेज बस की चपेट आने से किशोरी की मौत, छोटी बहन व दादी गंभीर घायल
  • ऊधम सिंह नगर

रोडवेज बस की चपेट आने से किशोरी की मौत, छोटी बहन व दादी गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 07/03/2023
rns featured image new

काशीपुर। यूपी रोडवेज बस की चपेट आने से किशोरी की मौत हो गई। जबकि छोटी बहन व दादी गंभीर घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जबकि घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मंगलवार को ग्राम गुमसानी निवासी राजकुमारी पत्नी राममूरत अपनी पोती वंदना (12) तथा निक्की (5) पुत्री अमरजीत सिंह के साथ अत्रीदत्त धाम मंदिर में मत्था टेकने जा रही थी। नेशनल हाईवे पर लेवड़ा नदी के पास सड़क पार करते समय एक रोडवेज बस ने तीनों को चपेट में ले लिया। घटना में दादी तथा दोनों पोतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। वहीं दादी तथा दूसरी पोती निक्की को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया है। कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी रोडवेज चालक को पकड़ने का प्रयास किया। रोडवेज यूपी की बताई जा रही है। बताया कि अभी पीड़ित की ओर से तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

परिवार में मचा कोहराम
होली की पूर्व संध्या पर अमरजीत की बेटी वंदना का देहांत होने एवं उसकी मां तथा दूसरी बेटी निक्की के घायल होने की खबर से परिवार में कोहराम है। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चियां अपनी दादी से मंदिर में माथा टेकने की जिद कर रही थी। दोनों की जिद पर उसकी बुजुर्ग मां दोनों पोतियों को अत्रीदत्त धाम मंदिर में माथा टेकने ले गई थी।

रोडवेज चालक की जल्दबाजी में हुआ हादसा
बताया जा रहा है नेशनल हाईवे पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसको लेकर प्रशासन ने एक लेन को बंद कर दूसरी लेन पर दोनों ओर का ट्रैफिक शुरू किया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रोडवेज बस चालक जल्दी निकलने के प्रयास में बंद वाली लेन में से रोडवेज को ले जा रहा था। इसी लेन पर दादी अपनी दोनों पोतियों के साथ सड़क पार कर रही थी। जिससे हादसा हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाद में चचेरे भाई ने की युवक की हत्या
Next: धरना स्थल पर होली मनाएंगे हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर दिया जोर
  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.