Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पार्किंग स्थल बने तो बदलेगी कैंट बोर्ड परिसर की सूरत
  • हरिद्वार

पार्किंग स्थल बने तो बदलेगी कैंट बोर्ड परिसर की सूरत

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

रुड़की। कैंट बोर्ड परिसर में पार्किंग की सुविधा आमजन से लेकर कारोबारी चाहते हैं। उनका कहना है कि पार्किंग स्थल बनने से आमजन और कारोबारियों को काफी लाभ मिलेगा। सड़कें भी चौड़ी होनी चाहिए। इसके अलावा एबी केबल की मांग भी उठी है। लोगों का कहना है कि वार्ड जनप्रतिनिधि नहीं होने से समस्या बढ़ रही हैं। वार्डों के अतिक्रमण हटने से भी सड़कें चौड़ी होगी।
अप्रैल के आखिरी सप्ताह में कैंट बोर्ड के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। जनप्रतिनिधि से लेकर कैंट बोर्ड अफसर चुनाव को लेकर चर्चा और रणनीति बनाने लगे हैं। वही कैंट बोर्ड भंग होने से परिसर में परेशानियां भी बढ़ी है। राहुल चौधरी, अनिमेष सिंह, सुषमा, कुमकुम, रावत, सलीम खान, राजेश वर्मा, विकास बंसल, संजीव, देवेंद्र गिरी, नीरज, अनिता, ललिता बंसल और मंजू ने बताया कि कैंट बोर्ड परिसर में कोई भी पार्किंग स्थल नहीं है। यहां लोग अपने घरों के पास या सड़क किनारे वाहन पार्क करते हैं। इससे आमजन से लेकर कारोबारियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है। सड़कों का लेवल यहां ठीक हो जाए तो बेहतर सुविधा हो जाएगी। एबी केबल होने से तारों के जंजाल से छुटकारा मिल जाएगा।
कैंट बोर्ड सीईओ विशाल सारस्वत ने बताया कि कैंट बोर्ड में चुनाव होने की घोषणा हो चुकी है। जनप्रतिनिधि अपने वार्ड के सुधारात्मक कार्यों को लेकर बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखकर विकास कार्य कराएंगे। कैंट बोर्ड की ओर से भी सुधारात्मक कार्य होते रहते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा हेतु तीर्थयात्रियों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
Next: थैंग मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.