Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • थैंग मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण का आरोप
  • चमोली

थैंग मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण का आरोप

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

चमोली। ब्लॉक के दूरस्थ गांव थैंग तक निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर ग्रामीणों ने घटिया डामरीकरण करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। प्रधान महावीर पंवार के नेतृत्व में गांव के शिष्ठमंडल ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि उनके गांव तक 10 किमी मारवाड थैंग मोटर मार्ग निर्माणाधीन है। लेकिन डेढ़ दशक का समय बीत जाने के बाद भी यह मोटर मार्ग पूरा नहीं बन पाया है। कहा कि मार्ग जितना बना है उसमें भी गुणवत्ता का पूरा अभाव है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि चार दिन पहले ही कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई ने इस मोटर मार्ग पर डामरीकरण किया, लेकिन यह डामर चार दिन भी नहीं चल पाया और अधिकांश जगह से उखड़ने लगा है। ग्राम प्रधान महावीर पंवार ने कहा कि सड़क कई स्थानों में काफी खतरनाक बनी हुई है और ऐसी खतरनाक जगहों पर संबंधित ठेकेदार द्वारा दीवार तक नहीं लगाई गई है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी हुई हैं। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने सड़क में आवश्यक प्लंप बनाने, पीएमजीएसवाई द्वारा अधिगृहित भूमि का सीमांकन करने की मांग की। ज्ञापन पर प्रधान महावीर पंवार, ग्रामीण शैलेश नेगी, भरत पंवार, अनिल चौहान, विश्वजीत बहुगुणा, पुष्कर चौहान, सतीश चौहान, दीपक फर्स्वाण आदि के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्किंग स्थल बने तो बदलेगी कैंट बोर्ड परिसर की सूरत
Next: पुलिस वाले से मारपीट के दो आरोपी दोषमुक्त

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.