Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में भाग लेगा अडानी
  • अर्थ जगत

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में भाग लेगा अडानी

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। अडानी समूह ने इन चर्चाओं की पुष्टि की कि वह 5जी स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए नीलामी में भाग लेगा। समूह ने यह भी स्पष्ट किया है कि उसने विभिन्न क्षेत्रों के लिए 5जी प्राइवेट नेटवर्क समाधान के लिए स्पेक्ट्रम खरीदने की तैयारी की है।
कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा,’ हम हवाईअड्डा, बंदरगाह, लॉजिस्टिक, बिजली उत्पादन, संप्रेषण, वितरण तथा विनिर्माण के विभिन्न कार्यों में उच्च साइबर सुरक्षा वाले प्राइवेट नेटवर्क समाधान के लिए 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में हिस्सा लेंगे।’
अडानी समूह के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि आम उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल संचार सेवाओं के कारोबार में प्रवेश करने की उनकी फिलहाल योजना नहीं है।
प्रवक्ता ने कहा,’ऐसे समय जबकि भारत नीलामी के लिए अगली पीढ़ी की 5जी दूरसंचार सेवाएं शुरू करने की तैयारी में
है। हम भी उन आवेदकों में हैं जो खुली नीलामी की प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।’
अडानी समूह ने कहा है कि उसे यदि खुली नीलामी में 5जी स्पेक्ट्रम मिलता है तो वह अडानी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के कामों में निवेश में महत्वपूर्ण वृद्धि किए जाने की हाल की घोषणा के अनुरूप होगा। इनमे से प्रत्येक कार्य में 5जी प्रौद्योगिकी का लाभ मिलने वाला है।
अडानी समूह ने कहा,’ हम अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जिसमें सुपर एप्स, अग्रिम श्रेणी के डेटा केंद्र और औद्योगिक कमान एवं नियंत्रण केंद्रों की स्थापना कर रहे हैं। इनके अतिरिक्त हमें अपने सभी कारोबार में तीव्र गति की उच्च गुणवत्ता वाली डाटा स्ट्रीमिंग क्षमता की भी आवश्यकता होगी।’
अडानी समूह ने कहा है कि उसके सभी प्रयास राष्ट्र निर्माण की उसकी सोच और आत्मनिर्भर भारत के समर्थन के अनुरूप हैं।
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को होगी। इसमें भाग लेने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि आठ जुलाई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उदयपुर के कन्हैया लाल मर्डर केस में एनआईए ने की 7वीं गिरफ्तारी, रियाज अत्तारी का करीबी है फरहाद
Next: नदी में बहे वायरलैस कर्मी का दूसरे दिन भी नहीं चला कोई पता

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.