Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उदयपुर के कन्हैया लाल मर्डर केस में एनआईए ने की 7वीं गिरफ्तारी, रियाज अत्तारी का करीबी है फरहाद
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

उदयपुर के कन्हैया लाल मर्डर केस में एनआईए ने की 7वीं गिरफ्तारी, रियाज अत्तारी का करीबी है फरहाद

RNS INDIA NEWS 11/07/2022
rns featured image new

उदयपुर (आरएनएस)।  राजस्थान के उदयपुर में बीते महीने नूपुर शर्मा समर्थक दर्जी कन्हैया लाल का सिर कलम कर नृशंस हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कन्हैया हत्याकांड मामले में अब तक यह सातवीं  गिरफ्तारी है। गिरफ्तार युवक रियाज अत्तारी का करीबी बताया जा रहा है। एनआईए ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 साल के फरहाद मोहम्मद शेख उर्फ बबला के रूप में हुई है। फरहाद को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि वह हत्या के दो मुख्य आरोपियों में से एक रियाज अत्तारी का करीबी आपराधिक सहयोगी था और उसने दर्जी को मारने की साजिश में सक्रियता से भाग लिया था।
कन्हैया लाल की 28 जून को उसकी सिलाई की दुकान के अंदर चाकू से सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। रियाज अत्तारी द्वारा दर्जी पर किए गए भीषण हमले को गौस मोहम्मद ने अपने फोन पर रिकॉर्ड किया था और वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट किया था। उन्होंने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए बाद में एक अन्य वीडियो में कहा था कि उन्होंने इस्लाम के कथित अपमान का बदला लेने के लिए कन्हैया लाल की हत्या कर दी है। हालांकि, हत्याकांड के कुछ ही घंटों बाद दोनों मुख्य आरोपियों को राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंडिगो की उड़ानों पर आया संकट? कम वेतन के विरोध में टेक्नीशियन दिल्ली और हैदराबाद में छुट्टी पर गए
Next: 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में भाग लेगा अडानी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.