Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • 50 दिन की यात्रा में 2,39700 यात्री पहुंचे केदारनाथ
  • रुद्रप्रयाग

50 दिन की यात्रा में 2,39700 यात्री पहुंचे केदारनाथ

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
rns featured image new

रूद्रप्रयाग। करीब 122 दिनों की केदारनाथ यात्रा के दौरान 72 दिन केदारनाथ धाम में सन्नाटा पसरा रहा। जबकि 50 दिनों की यात्रा में ही कुल 2,39700 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। हालांकि इस बार कोरोना के चलते 72 दिनों की यात्रा में किसी भी यात्री को केदारनाथ धाम जाने की अनुमति नहीं थी।

हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद सरकार ने 18 सितम्बर को चारधाम यात्रा शुरू की। शुरूआती दिनों में यात्रियों को कोविड की जांच के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा किंतु बाद में इसके भी आसान कर दिया। कोविड जांच की बंदिशों में ढिलाई मिलते ही बड़ी संख्या में देश के कोने कोने से यात्री केदारनाथ धाम पहुंचने लगे। मंदिर के सभा मंडप के साथ ही गर्भ गृह से दर्शन कर लोग बाबा केदार के दर्शन करने लगे। इधर, 17 मई को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के करीब 72 दिनों तक यहां सन्नाटा पसरा रहा।

देवस्थानम बोर्ड के साथ ही पुलिस और अन्य कर्मचारियों को मिलाते हुए केदारनाथ में करीब 50 लोग ही मौजूद रहे। केदारनाथ में 18 सितम्बर के बाद ही यात्रियों की संख्या दिखाई दी। जबकि चहल-पहल भी दिखने लगी। यात्रा मार्ग पर स्थित होटल, ढाबे और कारोबारी भी यात्री न आने से काफी मायूस रहे किंतु जैसे ही हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद यात्रा शुरू हुई तो यात्रा से जुड़े कारोबारियों ने भी राहत की सांस ली। 50 दिनों की यात्रा में कारोबारियों ने भी अच्छे कारोबार कर खुशी जताई। वहीं बीते साल 2020 में पूरे सीजन में 1,35023 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। जबकि कोविड संक्रमण के चलते यात्रा में काफी बदलाव करने पड़े। सरकार, देवस्थानमं बोर्ड और प्रशासन द्वारा यात्रा संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसके चलते पहले मंदिर के बाहर से ही दर्शन की अनुमति दी गई जबकि इसके बाद सभा मंडप से ही दर्शन कराए गए। बाद में अंतिम दिन यात्रियों के उत्साह को देखते हुए साढ़े 9 घंटे तीर्थयात्री गर्भ गृह में जाकर बाबा के दर्शन कर सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाई दूज पर भी सड़क के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं
Next: जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.