


अल्मोड़ा। हवालबाग मार्ग पर बुधवार को एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक दानेश्वर प्रसाद (34), निवासी आईसीआर कॉलोनी, हवालबाग वाहन में फंस गए। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने उपकरणों की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो का दरवाजा काटकर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर मौजूद उनके पिता और परिजनों की उपस्थिति में एंबुलेंस से उपचार के लिए बेस अस्पताल, अल्मोड़ा भेजा गया। रेस्क्यू अभियान में एलएफएम किशन सिंह, एफएस डीवीआर हरि अधिकारी, एफएम मोसिम अली, प्रेम सिंह, प्रियांशु कुमार और दीपक मार्छाल शामिल रहे।





