Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख ठगे
  • देहरादून

जमीन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 10 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
rns featured image new

देहरादून। राजधानी देहरादून में ठग अलग-अलग तरह से व्यक्तियों को झांसे में लेकर उनकी गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला वसंत विहार का है, जहां जमीन दिलाने के नाम पर पांच शातिर व्यक्तियों ने एक व्यक्ति से 10 लाख ठग लिए। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता यशवंत निवासी तिलवाड़ी विकासनगर ने तहरीर दी। जनवरी 2020 में यशवंत ने जमीन लेने के लिए अब्दुल कादिर व रूहुल अमीन निवासी राम जीवन नगर चिल्काना रोड सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से संपर्क किया। दोनों प्रेमनगर में मैसर्स फाइल डेवलपर्स एंड रियलएटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से भूमि खरीद-फरोख्त करते हैं। दोनों ने यशवंत सिंह को विजय चौधरी व उसके भाई विवेक चौधरी निवासी राज मार्केट वसंत विहार से मिलवाया और वसंत विहार में स्थित जमीन दिखाई। नौ जनवरी 2020 को जमीन के नाम पर 10 लाख ले लिए। जमीन का दाखिल खारिज करवाने के नाम पर लगातार आश्वासन देते रहे। जमीन के बारे में जब जानकारी हासिल की गई तो पता लगा कि जमीन पर विवाद चल रहा है। एसओ कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपित अब्दुल कादिर, रुहुल अमीन, विवेक चौधरी व विजय चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गोदाम से सामान चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने सेनेटरी गोदाम से सामान चोरी करने वाले दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पटेलनगर कोतवाली बाजार चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि दो नवंबर को शिवांश गुप्ता निवासी अर्जुन एन्क्लेव जीएमएस रोड ने बताया कि किसी ने उनके गोदाम में रखे नल और शावर चोरी किए हैं। पुलिस ने गुरुवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित साहिल निवासी लोहियानगर और नौशाद निवासी ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 50 दिन की यात्रा में 2,39700 यात्री पहुंचे केदारनाथ
Next: महिला समेत तीन व्यक्तियों से चार लाख 11 हजार रुपये ठगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.