Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 30 दिन में फैक्ट्री कैंपस खाली करने का नोटिस थमाया
  • देहरादून

30 दिन में फैक्ट्री कैंपस खाली करने का नोटिस थमाया

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। आईडीपीएल कैंपस में स्थापित तमाम आवास और खोखों से लेकर सार्वजनिक गतिविधियों से जुड़े भवनों के आवंटन को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। फैक्ट्री प्रबंधन ने यहां बसे लोगों को 30 दिन के भीतर कैंपस छोड़ने का नोटिस जारी किया है। कहा नोटिस का पालन नहीं करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आईडीपीएल प्रबंधन के मुताबिक साल 2016 में केंद्र सरकार कैबिनेट बैठक में फैक्ट्री को बंद करने का फैसला ले चुकी है। वन भूमि पर स्थापित कंपनी का लीज एग्रीमेंट भी साल 2021 के नवंबर महीने में खत्म हो चुका है। अब लीज पर काबिज कंपनी की यह जमीन 27 मई तक वन विभाग को हस्तांतरित की जानी है। ऐसे में कंपनी कैंपस में लीज भूमि पर निर्मित सभी आवास, दुकानें, खोखे और प्लॉट आदि का आवंटन आईडीपीएल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। आईडीपीएल के जीएम संजय सिंह की माने तो नौ अप्रैल के बाद स्वतः ही कंपनी कैंपस में स्थापित तमाम आवास आदि के आवंटन को निरस्त मान लिया जाएगा। उन्होंने नोटिस के बावजूद 30 दिन में कैंपस खाली नहीं करने वालों पर कानूनी की कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। बताया कि यह फैसला केंद्र सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच हुई सहमति के बाद लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हवालबाग की बैठक सम्पन्न, विधायक तिवारी ने किया सभी का आभार व्यक्त
Next: ट्रक मालिकों की परेशानियों को लेकर परिवहन मंत्री को ‘मां नंदा ट्रक ओनर्स यूनियन’ ने दिया ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.