Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 3 साल के मासूम बेटे को पिता ने नहर में डुबोकर मारा
  • ऊधम सिंह नगर

3 साल के मासूम बेटे को पिता ने नहर में डुबोकर मारा

RNS INDIA NEWS 16/02/2022
rns featured image new

रुद्रपुर।  साढ़े तीन वर्षीय बेटे को उसके पिता ने ही नहर में डुबोकर मार डाला। उसका शव अपने पैतृक गांव थाना बहेड़ी स्थित ढकिया नहर में फेंक दी। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पुलभट्टा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पुलिस ने ढकिया से बच्चे का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।  सिरोली कलां निकट रजा मस्जिद वार्ड नंबर 19 निवासी तारिक पुत्र मो. जाकिर का साढ़े तीन वर्ष पुत्र शाबान हीमोफीलिया बीमारी से पीड़ित था। उसके शरीर से खून निकलने पर रिसाव लगातार जारी रहता था। साढ़े तीन वर्षीय बेटे शाबान की बीमारी से तंग आकर तारिक ने उसकी हत्या करने का मन बना लिया। मंगलवार सुबह वह बाइक पर बेटे को लेकर घर से निकला और अपने पैतृक गांव ढकिया थाना बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश में ले जाकर उसकी नहर में डूबो कर हत्या कर शव नहर में ही फेंक दिया। जब शाबान वापस नहीं लौटा तो तारिक की पत्नी आयशा बी ने उससे मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने अपने आपको बहेड़ी होने की बात कहीं। परेशान आयशा ने बच्चे की खोजबीन की पर उसका कहीं पता नहीं लगा।

मंगलवार शाम मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तारिक से पूछताछ की तो उसके बयान में लगातार विरोधाभास होने पर पुलिस ने वहां लगे कैमरे खंगालने शुरु कर दिए। एक होटल में लगे सीसीटीवी में तारिक शाबान को ले जाता दिखाई दिया तो पुलिस से उससे पूछा लेकिन वह बहाने बनाने लगा, जिस पर पुलिस को उस पर शक हो गया। बुधवार दोपहर ढकिया नहर किनारे बच्चे लकड़ी बीनने गए तो वहां बच्चे का शव देख कर उन्होंने पूर्व प्रधान अनवार मलिक को इसकी जानकारी दी। तब तक ढकिया में भी बच्चे के सिरोली से गायब होने की बात पहुंच चुकी थी। अनवार ने सिरोली निवासी अदील मलिक को मोबाइल पर फोटो भेजा तो पुष्टि हो गई कि शव शाबान का ही है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी ममता वोहरा, सीओ ओपी शर्मा, पुलभट्टा एसओ राजेश पांडेय भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।

पुलिस को लगातार करता रहा गुमराह
तारिक सीसीटीवी में बच्चे को लेकर बरा की तरफ जाता दिखाई दिया तो पुलिस तारिक से मंगलवार रात संपर्क का प्रयास किया। लेकिन तारिक ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। बुधवार तड़के बामुश्किल पुलिस ने तारिक का पता लगाया तो उसके बाद वह लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा। जिससे पुलिस का शक लगातार गहराता चला गया। दोपहर में शव मिलने के बाद तारिक टूट गया और उसने पुलिस को सब बता दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू समाप्त, नई गाइडलाइन जारी
Next: भोजन माता मामले में अभिभावक संघ के अध्यक्ष सहित 5 लोगों की गिरफ्तारी पर रोक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.