Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 2 किलो अफीम के साथ कार सवार तीन लोग गिरफ्तार
  • देहरादून

2 किलो अफीम के साथ कार सवार तीन लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/03/2021
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बीते बुधवार की रात को कार सवार तीन लोगों से दो किलो अफीम बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। धर्मावाला चौकी पुलिस बुधवार रात को गश्त पर थी। पुलिस की टीम धर्मावाला से बद्रीपुर की ओर जा रही थी। तभी धर्मावाला की ओर एक कार आ रही थी। कार सवार लोगों को जैसे ही पुलिस टीम पर नजर पड़ी वे पीछे मुडक़र भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन तभी पुलिस ने आरोपियों की कार को घेरकर पकड़ लिया। कार में तीन लोग सवार थे। पुलिस ने तीनों की तलाशी लेने के साथ ही कार की तलाशी ली। चालक की सीट के नीचे से पुलिस ने दो किलो अफीम बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों सुरेश राणा पुत्र मेहर सिंह राणा निवासी ग्राम अटाल तहसील त्यूणी, सुनील थापा पुत्र चमन लाल थापा निवासी ग्राम त्यूणी और विष्णु पुत्र परेश बहादुर निवासी त्यूणी को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह त्यूणी क्षेत्र से अफीम को खरीदकर लाये हैं। जिसकी बाजार में अच्छी डिमांड है। यह कार्य वह काफी पहले से करते आ रहे हैं। सीओ विकासनगर वीडी उनियाल ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पकड़ी गयी अफीम की कीमत दस लाख रुपये से अधिक है। पुलिस की टीम में थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गहलावत, चौकी प्रभारी धर्मावाला दीपक मैठाणी, एसआई किशन देवरानी, एसआई प्रमोद कुमार, कांस्टेबल त्रेपन सिंह, तेजपाल सिंह, दीपक चौहान, इरशाद व नवीन कोहली आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला, तीन तलाक दिया
Next: लाखों की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.