Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला, तीन तलाक दिया
  • हरिद्वार

पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला, तीन तलाक दिया

RNS INDIA NEWS 18/03/2021
rns featured image new

रुडकी। पत्नी को एक बार पहले मारपीट कर उस पर तेजाब डालने के आरोप में जेल गए आरोपी ने समाज के जिम्मेदार लोगों के कहने सुनने के बाद उसे अपना लिया था। जिसके बाद एक बार फिर आरोपित ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही मायके में आकर महिला को पहले प्रताडि़त किया गया उसके बाद उसे तीन तलाक दिया गया। इस संबंध में पीडि़ता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। लंढौरा निवासी महिला फरहीन अख्तर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव पुहाना निवासी शोएब अख्तर के साथ हुई थी। बताया कि 29 मार्च को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। पीडि़ता का कहना है कि आरोपित लगातार उसे प्रताडि़त करता था साथ में उसके परिजन भी उसको प्रताडि़त करते रहते थे। इसी के चलते जब वह घर पर रह रही थी तब आरोपितों ने उसके ऊपर तेजाब फेंका जिसमें उसका चेहरा तथा हाथ झुलस गया था। इस मामले में उसने मुकदमा दर्ज कराया तो आरोपित जेल चला गया था। मामले में समाज के बुजुर्गों द्वारा हस्तक्षेप किया गया तथा उच्च न्यायालय में फैसला दाखिल किया गया, जिसके बाद आरोपित जेल से बाहर आया तथा बुजुर्गों के कहने पर एक बार फिर वह उसी के साथ रहने लगी। पिता का कहना है कि उसके परिवार वाले तथा उसका पति लगातार उसे प्रताडि़त करते रहते थे। साथ ही विभिन्न प्रकार के आरोप भी उस पर लगाए जाते थे। जिसके चलते उसने कई बार अपने परिजनों से भी शिकायत की, लेकिन परिजनों ने उसे ससुराल में रहने की ही सलाह दी। पीडि़ता का कहना है कि 11 मार्च की सुबह आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की तथा उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने तीन वर्षीय पुत्र को लेकर अपने पिता के घर लंढौरा आ गई। आरोप है कि शाम के समय एक कार में सवार होकर उसका पति तथा उसके अन्य परिजन उसके पिता के घर पहुंचे जहां उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई साथ ही धमकी दी गई कि इस बार तेजाब ऐसा डाला जाएगा कि वह जिंदगीभर कुछ भी नहीं देख पाएगी। पीडि़ता का कहना है कि उसकी गोद से उसका बच्चा छीनने का प्रयास किया गया। जब उसने विरोध किया तो उसके पति ने क्रोध की हालत में उसे तीन तलाक बोलकर निकाह समाप्त कर दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपित महिला के पति शोएब अख्तर, सास जहीदन, ससुर अब्दुल मजीद, ननद निशांत व तजरीन सभी निवासी ग्राम पुहाना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहली पत्नी के होते हुए की दूसरी शादी, हंगामा
Next: 2 किलो अफीम के साथ कार सवार तीन लोग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.