Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर : डीएम ने किया बागनाथ मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर : डीएम ने किया बागनाथ मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण

30/03/2022
बागेश्वर : डीएम ने किया बागनाथ मंदिर के निर्माण कार्य का निरीक्षण

बागेश्वर : जिलाधिकारी विनीत कुमार ने शुक्रवार को बागनाथ मंदिर का रुख किया। उन्होंने मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण कार्य की प्रगति देखी। संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखे और जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

शासन ने बागनाथ मंदिर परिसर में धर्मशाला, सुंदरीकरण और काल भैरव मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ 30 लाख, 76 हजार रुपये के अलावा 26.81 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की है। बागनाथ और काल भैरव मंदिर में बदियाकोट की काली पटाल और कटारमल की खदानों से निकले पत्थरों से सजावट भी की जानी है। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागनाथ धाम और काल भैरव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य 2020 से चल रहा है।

बागनाथ मंदिर में 400 साल बाद बिजोरा (छज्जा) बदला गया। वहीं काल भैरव मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। मंदिर में पुरातन काल से रखी मूर्तियों और शिलालेखों को सुरक्षित रखने के लिए संग्रहालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

मंदिर परिसर में निर्माण, जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 30 लाख 76 हजार रुपये की राशि स्वीकृत थी। कार्यदायी संस्था ने मंदिर परिसर में बन रही धर्मशालाओं की छत में बदियाकोट का काला पटाल लगाने के उद्देश्य से अतिरिक्त राशि की मांग शासन से की थी।

अब यह धनराशि बढ़कर 26.81 लाख हो गई है। जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता मंदिर के पुरात्ताविक महत्व को बनाए रखने आदि के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था ने मंदिर को आकर्षक बनाने के लिए बदियाकोट और कटारमल के पत्थर लगाने का प्रस्ताव रखा था।

जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। उन्होंने निर्माण कार्य समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल, एसडीएम हरगिरी, पुरातत्व अधिकारी चंद्र सिंह चौहान, सहायक अभियंता सुनील दताल, महेश चंद्र पंत, राजा साह गंगोला, जमन सिंह दानू आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Bageshwar । शहीद सम्मान यात्रा के तहत कार्यक्रम हुआ आयोजित, 40 शहीद सैनिकों को ताम्र पत्र और शाल की भेंट
Next: बागेश्वर : वेतन का भुगतान नहीं होने पर संविदा कर्मियों में रोष, किया सांकेतिक कार्य बहिष्कार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.