Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

युवक पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 02/10/2022
default featured image

काशीपुर। विवाहिता ने युवक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने कहा उसका अपने पति से कुछ समय पूर्व मनमुटाव हो गया था‌। जिसके चलते वह अपने मायके में ही रह रही थी। उसके पिता की गिरीताल के पास एक चाय की दुकान है। जहां वह भी उनका हाथ बंटा देती थी। बताया एक दिन यूपी के ग्राम बिलावाला, भगतपुर निवासी मोंटी शर्मा पुत्र होरी लाल शर्मा दुकान पर आया और खुद को फौजी बता कर उसको भी सेना में भर्ती कराने की बात कहने लगा। कहा इसके बाद अक्सर मोंटी उसकी दुकान पर आता जाता रहता था। जिस पर दोनों में आपस में दोस्ती हो गई। बताया 18 अगस्त को उसे मुरादाबाद स्थित स्कूल से अपनी मार्कशीट लेने जाना था। इस पर मोंटी उसे बाइक में मुरादाबाद ले गया। आरोप है कि वापस लौटते समय उसने अपने बैग से निकालकर कोल्ड ड्रिंक पिलाया। जिसके बाद वह उसे एक खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। जिसके बाद वह उसके साथ आए दिन वीडियो वायरल की धमकी देकर दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईटीआई थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अब मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की दूसरी बर्फबारी
Next: महिला ने गटका जहर, मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.