Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पत्नी से अनबन के चलते युवक ने मारी बुआ के बेटे को गोली
  • नैनीताल

पत्नी से अनबन के चलते युवक ने मारी बुआ के बेटे को गोली

RNS INDIA NEWS 13/04/2021
rns featured image new

गलत लड़की से शादी कराने का आरोप लगाता था हत्यारोपित

रामनगर। रामनगर के मालधन में देर रात पत्नी से अनबन के चलते युवक ने बुआ के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपित मामा का बेटा बुआ के बेटे पर गलत लड़की से शादी कराने का आरोप लगाता था। शादी के बाद से ही आरोपित और उसकी पत्नी में अनबन चल रही थी। वहीं हत्या के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपित को कुंडेश्वरी पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उससे पूछताछ की जा रही है। जिला उधमसिंह नगर के काशीपुर कुंडेश्वरी निवासी प्रेमपाल की शादी बुआ के बेटे भगत सिंह ने रामनगर मालधन में कराई थी। शादी के बाद से ही प्रेमपाल और उसकी पत्नी में अनबन चल रही थी। प्रेमपाल का कहना था कि भगत ने उसकी शादी गलत लड़की से करा दी है, जिस कारण उसका पूरा जीवन चौपट हो गया है। प्रेमपाल की पत्नी भी नाराज होकर मायके रह रही थी। सोमवार को प्रेमपाल बुआ के घर मालधन आया था। रात में उसने शेखर से कहा कि ससुराल में उसकी बाइक चलो लेकर आते हैं। दोनों लड़की के घर चले गए। जहां दोनों के बीच अनबन की बात शुरू हुई तो भगत ने लड़की वालों का पक्ष ले लिया और कहा कि इसका दोष कथित तौर पर प्रेमपाल पर मढ़ दिया। इस बात से प्रेमपाल नाराज हो गया।

बाहर जा रहा हूं तुम भोजन कर सो जाना: प्रेमपाल जब ससुराल से भगत के साथ लौटा तो बोला कि मैं बाहर जा रहा हूं तुम भोजन कर सो जाना। रात में मैं खाना खाकर लौटूंगा। जिसके बाद प्रेमपाल दोस्तों के साथ जाकर बाहर ही खाया-पीया और रात करीब दो बजे लौटा। दरवाजा खटखटाया तो भगत ने खोला। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो प्रेमपाल ने गोली मारकर उसकी हत्या कर वहां से भाग गया। गोली की आवाज सुनकर स्वजन जाग गए। हॉस्पिटल ले जाने पर चिकित्सकों ने भगत को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रामनगर से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मृतक भगत सिंह के पांच बच्चे हैं तीन बेटियों और बड़े पुत्र का विवाह हो गया है। छोटा बेटा हिमांशु दुबई में जेसीबी ड्राइवर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होटल में ठहरे युवक ने सल्फास खाकर की खुदकुशी
Next: द्वाराहाट स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, काफी देर तक एम्बुलेंस में पड़ा रहा शव

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.