Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
  • हरिद्वार

युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

रुड़की। थाना पथरी क्षेत्र गांव के युवक का शव रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मिला है। युवक की गला काटकर निर्मम हत्या की गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार पनियाला रोड पर राहगीरों ने मंगलवार की सुबह एक शव पडा हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी गंगनहर कोतवाली रुड़की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसकी तलाशी ली। जेब से बरामद आधार कार्ड के आधार पर युवक का नाम सतवीर निवासी थाना पथरी गांव इक्कड़ के रूप में पहचान हुई। प्रथम दृष्टया पुलिस ने बताया कि युवक की गर्दन काट कर हत्या हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है। जानकारी लगते ही सीओ मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया है। सिविल अस्पताल में परिजनों के साथ भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। बताया गया है कि 2 साल पूर्व भी युवक की हत्या के प्रयास किए गए थे। दो-तीन दिन पूर्व ही उसके दो दोस्त पंजाब से आए हुए थे और गांव के पास ही 2 दिन से रुके हुए थे। मृतक उनके साथ पंजाब जाने वाला था। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शक्ति नहर में कूदे अधेड़ का तीसरे दिन भी नहीं चला पता
Next: जहरीली गैस के रिसाव से उपजिलाधिकारी समेत 35 लोगों की बिगड़ी तबीयत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.