Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जहरीली गैस के रिसाव से उपजिलाधिकारी समेत 35 लोगों की बिगड़ी तबीयत
  • ऊधम सिंह नगर

जहरीली गैस के रिसाव से उपजिलाधिकारी समेत 35 लोगों की बिगड़ी तबीयत

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कबाड़ी दुकान में रखे गैस सिलेंडर से अचानक जहरीली गैस का रिसाव हो गया। सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर में कबाड़ी की दुकान में रखे गैस सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव हो गया। गैस की चपेट में आकर कई लोग बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम, सीओ, फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस जवान मौके पर पहुंचे।

एसडीएम और कुछ अन्य लोग भी गैस रिसाव की चपेट में आ गए। किच्छा के एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव और एसडीआरएफ के करीब आठ जवानों की भी तबीयत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गैस का रिसाव होने से वहां आस-पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। साथ ही उल्टी होने की समस्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बेहोश हुए करीब 35 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां जिला अस्पताल का आईसीयू वार्ड भी फुल हो गया है। डीएम युगल किशोर पंत व एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी अस्पताल पहुंचे और गैस की चपेट में आए अधिकारियों और अन्य पीड़ितों का हाल जाना।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Next: 40 छात्रों को पेपर बेचने वाला आरोपी प्राथमिक शिक्षक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.