Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • युकां ने सांसद अजय टम्टा का पुतला
  • पिथौरागढ़

युकां ने सांसद अजय टम्टा का पुतला

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत में स्वीकृत के बावजूद पासपोर्ट कार्यालय न बनने पर यूथ कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सांसद अजय टम्टा का पुतला जलाया। उन्होंने सांसद पर सीमांत के लोगों को छलने का आरोप लगाते हुए कहा कि घोषणा के पांच साल बाद भी पासपोर्ट कार्यालय अधर में लटका हुआ है। इससे यहां के युवाओं को पासपोर्ट के लिए 100 से 200 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। शनिवार को युकां जिलाध्यक्ष शुभम बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर के गांधी चौक में एकत्र हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। युकां जिलाध्यक्ष शुभम ने कहा लोकसभा चुनाव के पूर्व सांसद टम्टा ने सीमांत के लोगों को पासपोर्ट कार्यालय खोलने की घोषणा की। शासनस्तर से स्वीकृति भी मिल गई लेकिन अब तक पासपोर्ट कार्यालय बनना तो दूर इसका निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो सका है। यहां के युवा अल्मोड़ा और हल्द्वानी जाकर पासपोर्ट बना रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला महासचिव प्रकाश देवली व नगर अध्यक्ष शिवम पंत ने कहा सांसद अजय टम्टा की घोषणा चुनावी साबित हुई है। चुनाव को देख उन्होंने घोषणा की और अब इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह सीमांत के लोगों की जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है, जिसे यूथ कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा अगर पासपोर्ट कार्यालय निर्माण को लेकर शीघ्र ही कोई पहल नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टाफ नर्सों ने रिक्त पदों पर नियुक्ति को विधायक से लगाई गुहार
Next: सोना-चांदी की चमक पड़ी फीकी

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.