Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • योगी के दोबारा सीएम बनने पर संतों ने जताई खुशी
  • देहरादून

योगी के दोबारा सीएम बनने पर संतों ने जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 25/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। यूपी में योगी आदित्यनाथ के दोबारा सीएम बनने से ऋषिनगरी में भी खुशी की लहर है। शुक्रवार को साधु संतों ने शंखनाद और घंटे घड़ियाल बजाकर खुशी का इजहार किया।
शुक्रवार को ब्रह्मपुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें साधु-संतों ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सीएम पद पर शपथ लेने पर खुशी जताई। उन्होंने आश्रम में शंखनाद और घंटे घड़ियाल बजाए और विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान राम की प्रतिमा पर पुष्प बरसाए। कार्यक्रम का संचालक तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने करते हुए कहा कि यूपी में हुई यह जीत हमारे पूरे भारत की जीत है और यह सनातन धर्म की जीत है। श्रीराम तपस्थली ब्रह्मपुरी के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास ने सभी संतों को मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश में सनातन धर्म का पताका फहरेगा और पूरे देश का विकास होगा। मौके पर अरविंद महाराज, महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज, चक्रपाणि महाराज, जामवन्त बाबा, महंत विष्णुदास, सुदर्शनाचार्य, पवन दास, अजय राम दास, सुरेशा दास, पुरुषोत्तम सरण दास, शशिकांत तिवारी, विमल दास, गोपाल शरणदेवाचार्य महाराज, महंत चक्रपाणि दास, महंत प्रमोद दास, महंत महावीर दास, जगदीश दास, स्वामी अखंडानंद, महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य, बलराम दास, रामदास, दत्ता शाह, मीला बेन आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति से हुई कहासुनी तो नैनीझील में कूदी महिला
Next: कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने ऋषिकेश में की गंगा आरती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.