Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने ऋषिकेश में की गंगा आरती
  • देहरादून

कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी ने ऋषिकेश में की गंगा आरती

RNS INDIA NEWS 25/03/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद कोटद्वार की विधायक ऋतु खंडूड़ी तीर्थनगरी पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि ऋतु खंडूड़ी का विधानसभा अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय है। वह उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनेंगी।
शुक्रवार को  कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी अपने समर्थकों के साथ तीर्थनगरी स्थित त्रिवेणी घाट पहुंची। जहां पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं  ने आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद ऋतु खंडूड़ी पूरे विधि-विधान के साथ मां गंगा की आरती में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने साधु-संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। गंगा आरती के पश्चात उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा हाईकमान का आभार प्रकट किया। कहा कि प्रधानमंत्री ने और भाजपा नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह पूर्ण निष्ठा और पारदर्शिता से निर्वहन करेंगी।  कहां कि उत्तराखंड की महिलाओं का केंद्रीय नेतृत्व ने सम्मान किया है। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के आदर्श पर चलने की बात भी कही। कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने 5 साल के कार्यकाल में विधानसभा को सफलतापूर्वक संचालित किया।  इस मौके पर मेयर अनिता ममगाईं, अश्विनी गुप्ता, नवनीत राजपूत, मीनाक्षी भंडारी, कपिल गुप्ता, अभिनंदन दुबे, राम कृपाल गौतम, लक्ष्मी गुरुंग सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: योगी के दोबारा सीएम बनने पर संतों ने जताई खुशी
Next: एक किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.