Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हेट स्पीच मामला: यति नरसिंहानंद जेल में पहले दिन खामोश रहे
  • हरिद्वार

हेट स्पीच मामला: यति नरसिंहानंद जेल में पहले दिन खामोश रहे

RNS INDIA NEWS 17/01/2022
rns featured image new

हरिद्वार।  महिलाओं को लेकर अमर्यादित टिप्पणी और धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद जेल में पहले दिन खामोश रहे। उन्होंने जेल प्रशासन के समक्ष कोई परेशानी नहीं रखी न ही कोई विशेष डिमांड को लेकर जेल के किसी अफसर से संपर्क साधा। सोमवार सुबह के वक्त अखबार पढ़कर कई घंटों तक समय व्यतीत किया।
जेल में वसीम रिजवी उनके साथ एक ही बैरक में ही हैं। यति नर‌स‌िंहानंद को शनिवार की रात हरिद्वार पुलिस ने उनके खिलाफ दर्ज दोनों मामलों में गिरफ्तार कर लिया था। वे रिजवी की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तरी हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर अनशन कर रहे थे। शनिवार रात सीने में दर्द होने की वजह से जिला अस्पताल में गुजरी थी, लेकिन रविवार सुबह पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश कर जेल में शिफ्ट कर दिया था।
बकौल जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य यति नरसिंहानंद ने किसी भी तरह की कोई इच्छा नहीं व्यक्त की है। रात को वह सो गए थे, उसके बाद सुबह उठकर योगा व प्रणायाम भी किया। सुबह के वक्त अखबार उन्होंने मांगा था, जो उन्हें उपलब्ध करा दिया गया था। उन्हें जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी की बैरक में ही शिफ्ट किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 3295 नए केस, 4 की मौत
Next: जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 8 घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.