Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 8 घायल
  • नैनीताल

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 8 घायल

RNS INDIA NEWS 17/01/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी के आरटीओ रोड स्थित ओमकार सिटी जयदेवपुर सोमवार को गोलियों की गूंज से दहल उठा। यहां पर जमीनी विवाद को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें चार बिलासपुर से आए लोग घायल हो गए। आनन-फानन में चारों को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
वहीं सूचना पर पहुंची गोली चलाने वालों को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो अवैध 12 बोर और 315 बोर के तमंचे व एक लाइसेंसी दो नाली बंदूक बरामद भी मौके से बरामद कर ली है। इसमें से 315 बोर का तमंचा लोडेड हालात में मिला। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर में सूचना मिली कि आरटीओ रोड स्थित ओमकार सिटी जयदेवपुर कॉलोनी में गोलियां चल गई हैं, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ समेत मुखानी थाना एसओ और आरटीओ रोड चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तब तक विवाद चल ही रहा था, गोली चलने से बिलासपुर माटखेड़ा निवासी दर्शन सिंह, हरपाल सिंह पाली, कुलविंदर सिंह और साहिल घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के बाद पता चला कि ये लोग जयदेवपुर कॉलोनी आए हुए थे, यहां पर उन्हें विवादित भूमि पर झोपड़ी मिली।
जिसे उन्होंने तोड़ना शुरू कर दिया, इसमें एक मजदूर रहता था। जो घटना के समय काम पर गया हुआ था। इसी बात की भनक दूसरे काबिज को लगी तो दोनों में विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद इतना बड़ा की दूसरे पक्ष ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए।
मौके पर मौजूद घायल हरपाल के पुत्र सिमरनजीत व भतीजे कर्मवीर सिंह ने बताया कि उनके परिजनो को पता चला था कि उनकी भूमि पर किसी ने कब्जा जमाया हुआ है, जिसे खाली कराने आए हुए थे। लेकिन दूसरे पक्ष ने मौके पर उनके पिता, दादा समेत रिश्तेदारों को गोली मार दी। वहीं पुलिस ने दूसरे पक्ष के घर से हथियार बरामद कर लिए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरे पक्ष ने भी घायल लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

गोली चलाने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। एक और अन्य की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। भूमि विवाद के चलते यह घटना हुई है।   -हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेट स्पीच मामला: यति नरसिंहानंद जेल में पहले दिन खामोश रहे
Next: दल-बदलूओं को सबक सिखाने का सही समय : आप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.