Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • यातायात नियमों के उल्लंघन में 40 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
  • ऊधम सिंह नगर

यातायात नियमों के उल्लंघन में 40 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 15/11/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। सितारंगज में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यातायात विभाग की तंद्रा टूटी है। मंगलवार को एआरटीओ बीके सिंह ने पुलभट्टा और लालपुर क्षेत्र में स्कूली बच्चों को ढो रहे वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान जहां एक ओर स्कूलों का प्राइवेट वाहनों को कामर्शियल इस्तेमाल पाया गया। वहीं दूसरी ओर चालक पर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का परमिट और फिटनेस नहीं मिली। इसके अलावा वाहनों में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। एआरटीओ ने स्कूली बच्चे ढो रहे 25 वाहनों का चालक और 15 को सीज कर किया है। मंगलवार सुबह स्कूल लगने के समय एआरटीओ वीके सिंह ने स्कूली बच्चे ढोने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। इससे स्कूल प्रबंधकों में हड़कंप है। प्राईवेट वाहनों का गैरकानूनी तरीके से कामर्शियल इस्तेमाल कर उनमें क्षमता से अधिक बच्चों को ठूंस ठूंस कर ढोया जा रहा था। चेकिंग के दौरान कई वाहन बगैर परमिट, बगैर फिटनेस के मिले। कई वाहनों में बगैर ड्राइविंग लाइसेंस चालक बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करते पाये गये। एआरटीओ ने बताया कि कई वाहनों का कई साल से टैक्स ही जमा नहीं किया गया था। एआरटीओ ने पुलभट्टा में 15 वाहनों पर चालान की कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को सीज कर दिया। इसके बाद उन्होंने स्कूल बंद होने के समय लालपुर और रुद्रपुर क्षेत्र में अभियान चलाते हुए 10 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को सीज कर दिया। बीके सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चे ढो रहे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान रुद्रपुर एसडीएम प्रत्यूष सिंह भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी विस क्षेत्र में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली
Next: उत्तराखण्ड की थारू, बोक्सा, जौनसारी, राजी और भोटिया जनजातियों के प्रतिनिधिमण्डल ने की राज्यपाल से भेंट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.