Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी विस क्षेत्र में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली
  • देहरादून

मसूरी विस क्षेत्र में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली

RNS INDIA NEWS 15/11/2022
rns featured image new

देहरादून। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समर्थन में मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाली गई। गढ़ी स्थित शहीद दुर्गामल्ल पार्क से किशननगर चौक तक प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सीधा असर भारत में बढती हुई तानाशाही सरकार पर हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई नेता यात्रा की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मकसद चुनाव जितना नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करना है। साथ ही, यह भाजपा सरकार की नीति और नीयत से देश पर पड़ रहे कुप्रभाव का विरोध करना भी है। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश महासचिव गोदावरी थापली ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को न केवल कांग्रेस समर्थकों का समर्थन मिल रहा है, बल्कि आम जनता भी यात्रा में शामिल हो रही है। जो न हमारे समर्थक हैं और न हमारी आलोचना करते हैं, वो भी जानना चाहते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा क्या है। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि कांग्रेस के घटक दल भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन कर रहे हैं। यात्रा में विधायक ममता राकेश, महानगर प्रभारी राजवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश महामंत्री उपेन्द्र थापली, पीके अग्रवाल, नवीन जोशी अनिल नेगी, सुरेन्द्र रावत सोनू, प्रशांत खंडूड़ी, जगदीश चौहान, विकास राज, मोहन थापली, रितेश जोशी, पवन खरोला, अमित गुप्ता, सागर लांबा, मेघ सिंह कंडारी, सूरज क्षेत्री, अकिल प्रधान, अशोक खंडूड़ी, महेश चंद, अनिल बस्नेत, प्रदीप डोभाल, राजेन्द्र धवन, दुर्गा राई, नागेन्द्र उनियाल, सुरेन्द्र रावत, गोविन्द आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनजातीय गौरव दिवस: सीएम धामी ने किया जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग ऑफ
Next: यातायात नियमों के उल्लंघन में 40 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.