Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यमुना में नहाते समय डूबने से कंपनी के दो श्रमिकों की मौत
  • देहरादून

यमुना में नहाते समय डूबने से कंपनी के दो श्रमिकों की मौत

RNS INDIA NEWS 13/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। कोतवाली क्षेत्र में डुमेट के पास यमुना में नहाने गए कंपनी के दो श्रमिकों की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक श्रमिक ट्यूब के सहारे किसी तरह से बच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने श्रमिकों के शवों को नदी से बाहर निकाला। मृतक श्रमिकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरगंज स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।  बैसाखी की छुट्टी होने के चलते शनिवार को सेलाकुई स्थित एक कंपनी में काम करने वाले आठ श्रमिक दोपहर में घूमने के लिए डुमेट की ओर गए। दिन में भीषण गर्मी होने पर यमुना में नहाने के लिए उतर गये। नहाने के लिए युवकों ने टायर की ट्यूब का सहारा लिया। लेकिन जैसे ही युवक नहाते हुए नदी की मुख्य धारा की ओर गए। तेज बहाव ने युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। एक युवक तो ट्यूब का सहारा लिए हुए रहा। लेकिन दो युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। कुछ दूर बहने के बाद दोनों युवक 22 वर्षीय संदीप थापा पुत्र दीवान सिंह निवासी अल्मोडा और 23 वर्षीय ऋतिक उपाध्याय पुत्र कमलेश उपाध्याय निवासी कनालीछीना पिथौरागढ़ की डूबकर मौत हो गई। एसडीआरएफ के अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को निकालकर पुलिस को सौंप दिया है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। दोनों शवों को डॉक्टरगंज स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बलूनी ने बिलकेदार में जनसंपर्क कर मांगे वोट
Next: ट्रैक्टर से गिरकर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.