Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड पर फीका रहा इस बार राफ्टिंग कारोबार
  • देहरादून

वीकेंड पर फीका रहा इस बार राफ्टिंग कारोबार

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। इस बार वीकेंड पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में राफ्टिंग का कारोबार धीमा रहा। इसकी वजह कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए बार्डर पर कोविड चेकिंग के लिए बढ़ाई गई सख्ती को माना जा रहा है। सामान्य दिनों में वीकेंड पर 250 से अधिक राफ्टों की बुकिंग होती रहीं है, लेकिन शनिवार को बड़ी मुश्किल से करीब 50 राफ्टें ही बुक हो पाईं। आमतौर पर वीकेंड पर गुरुग्राम, नोएडा, दिल्ली आदि इलाकों से पर्यटक बड़ी संख्या में तीर्थनगरी ऋषिकेश और मुनिकीरेती क्षेत्र में राफ्टिंग के रोमांच का आनंद उठाने के लिए रुख करते हैं। लेकिन इस बार वीकेंड शनिवार को पर्यटन व्यवसायी पर्यटकों की राह देखते रहे। उम्मीद से बहुत कम पर्यटक पहुंचे। गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के महासचिव हुकुम सिंह रावत ने बताया कि यह इस सीजन का पहला वीकेंड है, जब राफ्टिंग का कारोबार फीका रहा है। उन्होंने इसकी वजह कोरोना के नए वेरिएंट के चलते उत्तराखंड बार्डर पर कोरोना जांच के लिए बढ़ाई गई सख्ती को बताया है। कहा कि शनिवार को मुश्किल से लगभग 50 राफ्टें ही बुक हुईं।

इस बार जाम भी नहीं लगा
वीकेंड के दौरान अक्सर हाईवे पर खारास्रोत पुल से शिवानंद गेट मुनिकीरेती तक जाम का झाम रहता था, लेकिन इस बार यातायात व्यवस्था सुचारु रही। पर्यटकों की संख्या घटने से लोगों को जाम से जूझना नहीं पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाहर से आने वाले पर्यटकों की कोरोना जांच अनिवार्य
Next: स्कूल के पास मगरमच्छ आने से हड़कंप

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.