Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाहर से आने वाले पर्यटकों की कोरोना जांच अनिवार्य
  • देहरादून

बाहर से आने वाले पर्यटकों की कोरोना जांच अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। पहाड़ पर सैर सपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों को अब फिर से कोरोना टेस्ट कराना होगा। तपोवन पुलिस चेकपोस्ट पर शनिवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटीपीसीआर जांच शुरू कर दी। पहले दिन करीब 26 पर्यटकों की कोरोना जांच की गई। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर टिहरी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन से ब्रह्मपुरी, शिवपुरी, कौडियाला, नई टिहरी आदि स्थानों पर जाने वाले पर्यटकों को अब कोरोना जांच से गुजरना होगा। तपोवन पुलिस चौकी के पास बीते लगभग चार महीने से बंद पड़े अस्थायी जांच केंद्र को शनिवार को फिर से खोल दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस की मदद से पहाड़ जा रहे पर्यटक वाहनों को रोका और कोविड वैक्सीन की दोनों डोज से संबंधित प्रमाणिक दस्तावेज को चेक करने के साथ आरटीपीसीआर जांच की। कोविड नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कि तपोवन चेकपोस्ट पर शनिवार से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की कोविड जांच शुरू कर दी गई है। बताया कि पहले दिन दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से आए करीब 26 पर्यटकों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि सभी कि रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। कोरोना के नए वेरिएंट के प्रभाव को रोकने के लिए एहतियातन जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

टीका लगाने वालों की भीड़ बढ़ी:  ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर लोग जागरूक हुए हैं। यही वजह है कि पिछले गुरुवार से दूसरी डोज लगाने वालों के साथ पहली डोज लगाने वाले भी आने लगे हैं, जो अभी तक टीकाकरण को लेकर आशंकित थे।
ओपीडी का पर्चा बनाने से पहले जांच:  सरकारी अस्पताल में ओपीडी में डाक्टर को दिखाने से पहले पंजीकरण कराना होता है। लेकिन अब ओपीडी में पर्चा बनवाने से पहले कोविड जांच करानी होगी। जांच के दौरान मिलने वाले नंबर को बताकर ओपीडी में पंजीकरण करा सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैलेंडर से इगास की छुट्टी गायब होने पर भड़की आप
Next: वीकेंड पर फीका रहा इस बार राफ्टिंग कारोबार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.