Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के बारे में बताया
  • देहरादून

वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के बारे में बताया

RNS INDIA NEWS 13/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन विवि कैंपस ऋषिकेश में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार खेमराज भट्ट और एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में वोटर आईडी को आधार से लिंक करना जरूरी है। मतदाता सूची के डाटा को आधार से जोड़ने का फैसला लिया गया है। साथ ही सर्विस वोटर के लिए चुनाव संबंधी कानून को लैंगिक रूप से तटस्थ बनाने और युवाओं को साल में एक बार के बजाय चार बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अनुमति दी गई है। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि चुनाव आयोग आधार और वोटर आईडी को लिंक करने का खास अभियान चला रहा है। इससे इलेक्टोरल रोल में डुप्लीकेसी से बचा जा सकेगा और चुनावों में धांधली रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने आधार और वोटर आईडी को लिंक करने की जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले एनवीएसपी पर रजिस्टर करना होगा। इस दौरान एसडीएम नेगी ने सभी एनएसएस के स्वयंसेवियों को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत निशुल्क तिरंगे बांटे। मौके पर विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डा. विजय प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. महावीर रावत, प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो आनंद प्रकाश सिंह, डा. प्रमोद कुकरेती, शकुंतला शर्मा, साक्षी तिवारी, सृष्टि आर्य, मनीषा, सिमरन, अमित, आयुषी, चिराग, दीपक कुमार, सुचिता, अमन शेट्टी, यश, धीरज, जाह्नवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रही तीर्थनगरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.