Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। जनपद स्तरीय अधिकारियों की लगातार अनुपस्थिति से नाराज प्रधान संगठन ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदन में हंगामा कर बैठक का बहिष्कार किया। प्रधानों के विरोध के चलते करीब चार घंटे तक सदन की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी और आखिरकार ब्लॉक प्रमुख को बैठक स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी। प्रधान संगठन के अध्यक्ष त्रेपन सिंह रावत के नेतृत्व में प्रधानों ने सभागार के भीतर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के लिए सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी आवश्यक है लेकिन बार-बार जनपद स्तरीय अधिकारी बैठकों से नदारद रहते हैं। नाराज प्रधानों ने बीडीसी हाल में तालाबंदी की चेतावनी भी दी जिसके बाद सदन में मौजूद कई विभागीय अधिकारियों को अपनी कुर्सियां छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
बैठक के दौरान कई बार ब्लॉक प्रमुख और प्रधान संगठन के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक की स्थिति भी बनी रही। प्रधानों का कहना था कि मोरी ब्लॉक में आयोजित छोटे कार्यक्रमों में जिलाधिकारी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते हैं जबकि जिले के सबसे बड़े ब्लॉक नौगांव की बैठकों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। विरोध और गतिरोध के बीच दोपहर करीब तीन बजे ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी। बैठक में जेष्ठ उप प्रमुख सीमा चौहान, कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रताप चौहान, बीडीओ विजेंद्र चौहान, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Next: जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अस्पताल की भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.